Diljit Dosanjh UP Concert 2024: दिलजीत दोसांझ ने की लखनऊ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ, यूपी पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर खुशी जाहिर की. दिलजीत ने 'एक्स' पर लखनऊ पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया, सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गया.
Diljit Dosanjh UP Concert 2024: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ पुलिस के सुरक्षा इंतजामों पर खुशी जाहिर की. दिलजीत ने 'एक्स' पर लखनऊ पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया, सबसे अच्छा अरेंजमेंट यूपी में मिला, मैं फैन हो गया. वेरी रिस्पेक्टफुल होस्ट." उनके इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया. यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल पर लिखा ''Do You Know', दिलजीत दोसांझ जी, आपकी तारीफ सुनकर यूपी पुलिस का दिल '5 Taara' जैसा हो गया?''
यूपी पुलिस ने आगे कहा कि लखनऊ में आपका शो 'Born to Shine' पल था और अब पूरा शहर आपका 'lover' बन गया है. हमेशा ऐसे ही आते रहिए, 'Proper Patola' vibes के साथ!
दिलजीत दोसांझ ने की लखनऊ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ
'Do You Know', @diljitdosanjh जी, आपकी तारीफ सुनकर यूपी पुलिस का दिल '5 Taara' जैसा हो गया?
लखनऊ में आपका शो 'Born to Shine' पल था, और अब पूरा शहर आपका 'lover' बन गया है।
हमेशा ऐसे ही आते रहिए, 'Proper Patola' vibes के साथ! 🙏🎶 pic.twitter.com/EenrA6bU93
— UP POLICE (@Uppolice) November 23, 2024
बता दें, दिलजीत ने 22 नवंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपना शानदार कार्यक्रम 'दिल लुमिनाटी' आयोजित किया. इस शो में उन्होंने अपने मशहूर गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया. श्रोताओं ने उनके गीतों पर झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने मीडिया की उन खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि वह शराब के बिना हिट गाने नहीं गा सकते.
इस पर जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा, "मेरे गानों में पटियाला पेग हिट हुआ, लेकिन इसके अलावा भी 'Born to Shine', 'Got Song', 'Lover Song', और 'Naina Song' जैसे गाने सुपर हिट हुए हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

