Diljit Dosanjh Pauses Ahmedabad Concert: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में रोकी परफॉर्मेंस, होटल बालकनी से बिना टिकट शो देख रहे फैंस को किया नोटिस (Watch Video)
Diljit Dosanjh - Danfluencer Shubham (Photo Credits: Instagram )

Diljit Dosanjh Pauses Ahmedabad Concert: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अहमदाबाद, गुजरात में अपने कॉन्सर्ट के दौरान फैंस का दिल जीत लिया. कॉन्सर्ट के बीच में उन्होंने होटल की बालकनी में बैठे उन फैंस को नोटिस किया, जो बिना टिकट के उनका शो देख रहे थे. दिलजीत ने म्यूजिक रुकवाकर मजाकिया अंदाज में कहा, "होटल वाले गेम कर गए. बिना टिकट के, हां?"

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां फैंस ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक फैन ने लिखा, "अगली बार होटल बुक करेंगे." वहीं, दूसरे ने कहा, "उन्होंने टिकट से ज्यादा खर्च किया होगा." अहमदाबाद शो के दौरान दिलजीत ने शराब के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करने की इच्छा भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यदि देश के सभी ठेके बंद हो जाएं तो वह शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे.

दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में रोकी परफॉर्मेंस:

अहमदाबाद के बाद दिलजीत लखनऊ में 22 नवंबर को परफॉर्म करेंगे. इसके बाद उनका "दिल-लुमिनाटी टूर" पुणे (24 नवंबर), कोलकाता (30 नवंबर), बेंगलुरु (6 दिसंबर), इंदौर (8 दिसंबर), चंडीगढ़ (14 दिसंबर), और गुवाहाटी (29 दिसंबर) में आयोजित होगा.