News

Digital Fraud in Khandwa: महिला टीचर को आया लोन का मैसेज, एक क्लिक से उड़ गए 19 लाख रूपए, मध्य प्रदेश के खंडवा में जिंदगी भर की जमा पूंजी पल भर में गई

देश में डिजिटल फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ गया. देश के कई शहरों में लोगों के साथ लाखों रूपए की ठगी की जा रही है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सामने आया है.

Digital Fraud in Khandwa: महिला टीचर को आया लोन का मैसेज, एक क्लिक से उड़ गए 19 लाख रूपए, मध्य प्रदेश के खंडवा में जिंदगी भर की जमा पूंजी पल भर में गई

खंडवा, मध्य प्रदेश: देश में डिजिटल फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ गया. देश के कई शहरों में लोगों के साथ लाखों रूपए की ठगी की जा रही है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से सामने आया है.मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की एक महिला टीचर को एक मैसेज पर यकीन करना इतना भारी पड़ा कि उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गवां दी. लोन एप्रूव्ड नामक एक मैसेज के माध्यम से उनके मोबाइल में ऐसा सायबर वायरस घुसा जिसने उनके खाते से 19 लाख रुपये उड़ा दिए. जानकारी के मुताबिक़ शिक्षिका के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था,'हाय मैडम, यह आपकी लोन अपडेट है.साथ ही उसमें एक'.apk' फाइल की लिंक भी थी. उन्हें लगा कि यह शायद शिक्षा विभाग से जुड़ी कोई जानकारी होगी, और उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर दिया.क्लिक करते ही उनका मोबाइल एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बन गया.

फोन में ऐसा सॉफ्टवेयर घुस गया जिसने बिना उनकी जानकारी के “AnyDesk” जैसे एप्लीकेशन को सक्रिय कर दिया और किसी तीसरे व्यक्ति ने उनका फोन कंट्रोल करना शुरू कर दिया. ये भी पढ़े:सावधान! ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बड़ा धोखा, कपल ने गंवाए लगभग 5 करोड़ रुपये

एफडी पर लिया गया फर्जी लोन

पीड़ित महिला टीचर ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की गुढीखेड़ा शाखा में अपनी एफडी जमा कर रखी थी, जो उन्होंने बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए बनाई थी.लेकिन कुछ ही घंटों में उन्हें एसएमएस आने लगे कि उनकी एफडी पर कर्ज लिया गया है और लेन-देन हो चुका है.जब वह घबराकर बैंक पहुंचीं तो वहां बताया गया कि यह सब उनके मोबाइल से ही किया गया है. यह सुनकर वह हैरान रह गईं.

पुलिस में शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही रजनी के भाई ने कोतवाली थाने में जाकर मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत साइबर फ्रॉड का केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.पुलिस अधिकारी अभिनव बारंगे ने बताया कि यह ठगी मोबाइल पर भेजी गई फर्जी APK फाइल के जरिए की गई है, जिसमें साइबर अपराधी बैंक डिटेल्स हैक कर खातों से पैसे निकाल रहे हैं.

ये गलती न करें

कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

.apk फाइल्स को अनवेरिफाइड स्रोतों से डाउनलोड न करें।

कोई भी बैंक या सरकारी संस्था ऐसे लिंक नहीं भेजती।

किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).