जरुरी जानकारी

बीबीसी से बातचीत में ‘मोदी की सेना’ कहने वालों को देशद्रोही नहीं कहा: वी के सिंह

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह (VK Singh) एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना’’ वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये. उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है.

बीबीसी से बातचीत में ‘मोदी की सेना’ कहने वालों को देशद्रोही नहीं कहा: वी के सिंह
केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह (फोटो क्रेडिट - ANI )

केंद्रीय मंत्री वी के सिंह (VK Singh) एक विदेशी मीडिया संस्थान को दिये इंटरव्यू में अपनी ‘‘मोदी की सेना’’ वाली एक टिप्पणी को लेकर गुरूवार को विवाद में घिर गये. उन्होंने हालांकि इस तरह की टिप्पणी से इनकार किया है. बीबीसी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि जो कोई भी भारतीय सेना को मोदी की सेना कहता है वह देशद्रोही है.

सिंह ने हालांकि टिप्पणी करने की बात को पुरजोर तरीके से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टर ने ‘कट-पेस्ट’ करने का काम किया है. उन्होंने ट्विटर पर सवाल खड़ा किया कि ऐसा करने के लिए मीडिया हाउस को ‘‘कितना पैसा मिला’’. बीबीसी इंडिया ने सिंह के साथ अपनी बातचीत का एक पूरा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है ताकि उसके दावे की पुष्टि की जा सके और कहा कि विदेश राज्य मंत्री ने इसके लिए "प्रेस्टीट्यूट" शब्द का भी इस्तेमाल किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).