Fact Check: गुजरात के अमरेली में क्या सचमुच शेर मजूदर के करीब पहुंचा था? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जाने सच्चाई
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम चल रहा है और मजदुर छत पर सो रहे है और इसी दौरान दो शेर यहां पहुंचते है.
Fact Check: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम चल रहा है और मजदुर छत पर सो रहे है और इसी दौरान दो शेर यहां पहुंचते है. इसके बाद इनमें से एक शेर एक मजदुर के पास पहुंच जाता है और उसे सूंघता है, इस दौरान मजूदर गहरी नींद में होता है और जैसे ही शेर उसके पास से दूर जाता है तो मजदुर जान बचाकर भागते हुए दिखाई देता है. इस दौरान शेर देखता रह जाता है. इस वीडियो को कई न्यूज़ चैनल्स ने दिखाया था और दावा किया गया था कि ये वीडियो गुजरात के अमरेली का है. लेकिन इस दावे की पड़ताल में सामने आया है कि ये वीडियो एआई जनरेटेड है.
ये वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @AnandVirSingh12 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:FACT CHECK: छत्तीसगढ़ में नशे में धुत सरकारी टीचर का पुराना वीडियो नया बताकर वायरल, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
एआई से बनाया हुआ है वीडियो
*गुजरात,धारी- जिला अमरेली में एक शेर निर्माणाधीन भवन में भ्रमण करता देखा गया!*
*छत पर मजदूर सो रहे थे, अचानक नींद खुलने पर शेर को देखकर उनके होश उड़ गए और वह जान बचाकर भागे!!* pic.twitter.com/y3dacPHLoU
— Anand Vir Singh (@AnandVirSingh12) June 29, 2025
असली नहीं बनाया हुआ है वीडियो
यह वीडियो जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. इस वीडियो में कई गड़बड़ियां सामने आई है. जैसे जिस व्यक्ति पर शेर झुका था, उसकी ऊपरी और निचली शरीर की पोजीशन अलग-अलग दिख रही थी. जैसे ऊपरी हिस्सा पीठ के बल हो और निचला हिस्सा पेट के बल.जब शेर के आने पर व्यक्ति भागने लगता है, तो पीछे की निर्माणाधीन इमारत अचानक खुले मैदान में बदल जाती है, जो एआई से बने वीडियो में आम गड़बड़ी होती है.
एआई डिटेक्शन टूल ने भी पुष्टि की
इस टूल ने साफ तौर पर बताया कि यह इमेज और वीडियो एआई से जनरेट किए गए हैं.
वीडियो में “@ataquesferoz” नामक एक वॉटरमार्क दिख रहा था. जांच में पाया गया कि यह एक टिकटोक अकाउंट है, जिसने इस वीडियो को खुद ही एआई जनरेटेड बताते हुए पोस्ट किया था. इस अकाउंट पर इसी तरह के कई अन्य एआई वीडियो भी देखे जा सकते हैं.
फेक वीडियो पर न करें विश्वास
यह वीडियो पूरी तरह से नकली है और एआई से बनाया गया है. इसे हकीकत समझकर फैलाना गलत है. सोशल मीडिया पर कोई भी सनसनीखेज वीडियो देखने से पहले उसकी सत्यता जांच लेना जरूरी है, ताकि अफवाहों से बचा जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

