Dibrugarh Express Derailed in Gonda: गोंडा में ट्रेन हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी, मदद के लिए रेल मंत्रलाय ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए- VIDEO
गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी के माहौल के बीच राहत बचाव कार्य जारी है. वहीं हादसे के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं.
Dibrugarh Express Derailed in Gonda: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी के माहौल के बीच राहत बचाव कार्य जारी है. वहीं हादसे के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं. ताकि लोगों को मदद पहुंचाने में आसानी हो सके.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में लोगों के जख्मी होने के साथ ही जान भी गई है. लेकिन मरने वालों के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और ट्रेन हादसे के बाद डरे हुए है. यह भी पढ़े: Gonda Rail Accident: गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे
मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी:
In regard with the derailment of 15904 Dibrugarh Express in Lucknow division of North Eastern Railway, the helpline numbers are issued: Indian Railways https://t.co/ggCTJKvOAv pic.twitter.com/jjRp1vgIjB
— ANI (@ANI) July 18, 2024
गोंडा में ट्रेन हादसा:
मोदी जी के लाडले रेल मंत्री के जन्मदिन पर आज रेल दुर्घटना।
उत्तर प्रदेश में ट्रेन दुर्घटना हुई है गोंडा के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं AC कोच का बहुत बुरा हाल है।
हताहत एवं घायल… pic.twitter.com/1qWKPYDJk8
— I.P. Singh (@IPSinghSp) July 18, 2024
हादसा गोंडा के पिकौरा के पास हुआ:
हादसे के बाद मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची. फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है जानकारी के अनुसार यह हादसा गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास हुआ है. वहीं हादसे के बाद बाद आस-पास के अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

