Gonda Rail Accident: गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए.
Gonda Rail Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: बिहार के मोतिहारी में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत, शौचालय की तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
यहाँ देखें वीडियो:
Uttar Pradesh: Some coaches of train number 15904 Chandigarh-Dibrugarh Express have overturned in Gonda. The accident took place near Pikaura, between Gonda and Jhilahi. A rescue team has been sent to the spot. More information is awaited pic.twitter.com/eGtbiXRduq
— IANS (@ians_india) July 18, 2024
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है. अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं. गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है. कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं आई है. प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है. एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं. झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ये हादसा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

