Dhirendra Shastri on PM Modi: बागेश्वर धाम में पीएम मोदी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'प्रधानमंत्री दल से नहीं, दिल से देश की सेवा करते हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को 'द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया' बताया. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बालाजी की मूर्ति भेंट की.
छतरपुर, 23 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को 'द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया' बताया. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बालाजी की मूर्ति भेंट की. उन्हें सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न का उपहार भी दिया. मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री का सत्कार करते हुए कहा, "हमने ऐसे प्रधानमंत्री को पाया है जो संतों और महंतों की चर्चा करते हैं. अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे और अब मंदिर में अस्पताल होगा. यह बुंदेलखंड के लिए सबसे बड़ा वरदान है. विश्वामित्र का भारत, विश्वामित्र की भूमिका निभा रहा है."
धीरेंद्र शास्त्री ने वैश्विक तौर पर पीएम मोदी के बढ़ते कद की बात भी मंच से कही. बोले, "पीएम 60 दिन में दूसरी बार बुंदेलखंड के लिए प्यार बरसाने आए हैं. अमेरिका में पीएम ट्रम्प भी कहते हैं- द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया. ऐसे प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है, जो दल से नहीं दिल से देश की सेवा करते हैं. उन्होंने 500 साल की सनातन की लड़ाई को जीतकर बता दिया. भव्य मंदिर में रामलला को बैठा दिया." यह भी पढ़ें : केरल में रेल पटरी पर ‘टेलीफोन पोस्ट’ रखने वाले व्यक्तियों की रही है आपराधिक पृष्ठभूमि:पुलिस
बागेश्वर धाम प्रमुख ने ये भी बताया कि पीएम मोदी की मां हीरा बेन के नाम पर एक वार्ड भी होगा. उन्होंने कहा, "अस्पताल दो से तीन साल में पूरा करेंगे. इसे मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार है. अस्पतालों से कृपा और दवा भी मिलेगी. पीएम की मां के नाम से अस्पताल में वार्ड बनाया जाएगा."
प्रधानमंत्री मोदी ने 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बनने वाले चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी है. यह संस्थान कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए समर्पित होगा और दावा है इससे पूरा बुंदेलखंड क्षेत्र लाभान्वित होगा. पीएम मोदी 60 दिन में दूसरी बार बुंदेलखंड आए हैं. इससे पहले उन्होंने 25 दिसंबर 2024 को आए थे. तब उन्होंने भूतपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

