News

VIDEO: भक्त ने उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया 200 अमेरिकन डॉलर से बना हार, श्रद्धालु ने किया गुप्त दान, देखें वीडियो

भगवान अपने भक्तों से और भक्त अपने भगवान से इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम करता है. एक ऐसा ही नजारा उज्जैन के बाबा महाकाल के मंदिर में देखने को मिला. जहां एक भक्त ने बाबा को 200 अमेरिकन डॉलर से बनी माला भेट की है.

VIDEO: भक्त ने उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया 200 अमेरिकन डॉलर से बना हार, श्रद्धालु ने किया गुप्त दान, देखें वीडियो
Credit-(Twitter-X)

उज्जैन, मध्य प्रदेश: भगवान अपने भक्तों से और भक्त अपने भगवान से इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम करता है. एक ऐसा ही नजारा उज्जैन के बाबा महाकाल के मंदिर में देखने को मिला. जहां एक भक्त ने बाबा को 200 अमेरिकन डॉलर से बनी माला भेट की है.

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. भक्त ने गुप्त रूप से ये माला दान दी है. बाबा को माला पहनाने के बाद मंदिर के कर्मचारियों ने माला से नोट निकालकर पेटी में डाल दिए.महाकाल के दर्शन के लिए पुरे देश से रोजाना हजारों की तादाद में भक्त पहुंचते है और बाबा के दर्शन करके ख़ुशी ख़ुशी अपने घर लौटते है. इस दौरान ये भक्त दान भी जमकर करते है. ये भी पढ़े:Miss India Nikita Porwal Video: मिस इंडिया निकिता पोरवाल ने सिर पर ताज पहनकर किए उज्जैन में महाकाल के दर्शन, मचा बवाल, पुजारियों में नाराजगी

उज्जैन में बाबा महाकाल को डॉलर का हार किया भेट 

कई बार सोने, चांदी के हार, मुकुट और अन्य वस्तुओं को भक्त दान में देते है. ऐसे ही एक भक्त ने दान के रूप भगवान को डॉलर की माला ही भेट कर दी. बताया जा रहा है की किसी विदेशी भक्त ने भगवान को ये माला भेट की है. हालांकि ये गुप्त दान होने की वजह से इसके दानदाता का नाम सामने नहीं आया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).