Mumbai Traffic Advisory: देवेंद्र फडणवीस कल मुंबई के आजाद मैदान में CM पद की लेंगे शपथ, यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी; चेक डिटेल्स

देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानि गुरुवार को शपथ ग्रहण होने जा रहा है. शपथ ग्रहण के दौरान लोगों को यातायात को लेकर परेशान ना होना पड़े मुंबई ट्रैफिक पुलिस की तरह से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

(Photo Credits Twitter)

Mumbai Traffic Advisory: महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा. कई दिनों से चल रहे सस्पेंस के बीच आज यानी बुधवार को सस्पेंस ख़त्म हो गया. क्योंकि महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके तीसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानि गुरुवार को शपथ ग्रहण होने जा रहा है. शपथ ग्रहण के दौरान लोगों को यातायात को लेकर परेशान ना होना पड़े मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police)  की तरह से कल के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम के समापन तक कुछ इलाकों में सड़कों को बंद किया जाएगा, जबकि कुछ इलाकों में वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे. चूंकि आज़ाद मैदान में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से लोकल ट्रेनों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है. इस दौरान कुछ मार्गों को नो-एंट्री जोन घोषित किया जाएगा. अधिकारियों ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. यह भी पढ़े: Devendra Fadnavis Swearing-in Ceremony: देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम? शपथ ग्रहण के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण पत्र जारी

बंद रहने वाले रास्ते:

वैकल्पिक मार्ग:

 ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की ये अपील:

ट्रैफिक पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने लोगों से अपील की है समारोह के दौरान लोकल ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक परिवहन के जरिए यात्रा करना उनके लिए  सबसे अच्छा रहेगा. हालांकि यातायात व्यवस्था में बदलाव के चलते नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड