देश

Ram Rahim Gets Furlough: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर फिर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, 13वीं बार मिली फरलो

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार मेहरबान हैं. राम रहीम सिंह को 13 वीं बार 21 दिन की जेल से फरलो मिली हैं.

Ram Rahim Gets Furlough: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर फिर मेहरबान हुई हरियाणा सरकार, 13वीं बार मिली फरलो
(Photo Credits ANI)

Ram Rahim Gets Furlough: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार मेहरबान हैं. राम रहीम सिंह को 13 वीं बार 21 दिन की जेल से फरलो मिली हैं. राम रहीम सिंह फरलो मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया हैं.

वहीं इससे पहले जनवरी महीने में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिनों की पैरोल मिली थी. राम रहीम को इससे पहले 20 दिन की पैरोल मिली थी. यह पैरोल पिछले साल 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान से चार दिन पहले दी गई थी. यह भी पढ़े: Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से आया बाहर

सुनारिया जेल में राम रहीम काट रहा है सजा

राम रहीम फिलहाल राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है.

कोर्ट ने 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई है

राम रहीम को दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद से राम रहीम जेल में बंद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).