सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ओवैसी ने पीएम मोदी से नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की, पूछा- BJP क्यों बचा रही है?
असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट के फटकार के बाद नूपुर शर्मा को लेकर सियासत एक बार फिर से तेज हो गई. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) नुपूर शर्मा के विवादित बयान मामले में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पीएम मोदी (PM Modi) से मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, और कानून को अपना काम करने दें. बीजेपी उन्हें क्यों बचा रही है? बीजेपी ने सुप्रीम द्वारा गुजरात क्लीन चिट का श्रेय लिया, अब उन्हें देखना होगा कि नूपुर शर्मा के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा.

ओवैसी ने पीएम मोदी से नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की: