News

Men's Protest Video: अधिकारों के लिए किया अनोखा आंदोलन, दिल्ली के कनॉट प्लेस में हाथों में फलक लेकर की पुरुष आयोग की मांग

महिला सशक्तिकरण के नाम पर बने कानूनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अब लोग पुरुष आयोग के गठन की मांग का रहे है.

Men's Protest Video: अधिकारों के लिए किया अनोखा आंदोलन, दिल्ली के कनॉट प्लेस में हाथों में फलक लेकर की पुरुष आयोग की मांग
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

दिल्ली: महिला सशक्तिकरण के नाम पर बने कानूनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अब लोग पुरुष आयोग के गठन की मांग का रहे है.दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक अनोखा आंदोलन चलाया गया, जिसमें लोगों ने पुरुष आयोग के गठन की मांग की. इस आंदोलन के तहत लोगों ने हाथों में फलक लेकर "हमें पुरुष आयोग चाहिए" की मांग को बुलंद किया.

आंदोलन का उद्देश्य समाज में पुरुषों के प्रति हो रहे अन्याय और उपेक्षा को उजागर करना है. इस अनोखे विरोध प्रदर्ष की चर्चा अब शहर में हो रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP: पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों का माप, जिम में हो महिला ट्रेनर; सुरक्षा को लेकर महिला आयोग के सुझाव

दिल्ली में पुरुषों ने किया आंदोलन

पुरुष आयोग की मांग की बुलंद

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे है पुरुषों ने अपने हाथों में फलक लिए थे और वी वांट मेंस कमीशन का नारा दिया. इनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर बने कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है, और पुरुषों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक पुरुष आयोग की आवश्यकता है.आंदोलनकारी पुरुषों के अधिकारों की रक्षा करना चाहते हैं और समाज में उनके प्रति हो रहे अन्याय को उजागर करना चाहते हैं.

19 अप्रैल को होगा इनका बड़ा आंदोलन

इस आंदोलन को 19 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर किया जाएगा. जहां बड़ी संख्या में लोग पुरुष आयोग की स्थापना की मांग को लेकर जुटने वाले हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).