दिल्ली: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का आरोप, एसडीएम ने सरकारी शराब की दुकान के मैनेजर को नोटिस भेज मांगा जवाब

दरअसल, वसंत विहार-2 स्थित इस शराब की दुकान में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का उल्लंघन किया गया था. यहां भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया था. जिस आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है.

शराब की दुकान के बहार लगी लंबी लाइन (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय के आदेश के बाद देश में शराब की दुकानों को सोमवार से खोलने की इजाजत के बाद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए शराब खरीदी. कुछ इसी तरफ से लॉकडाउन के बीच दिल्ली के वसंत विहार में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए शराब खरीदी थी. जबकि सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया था कि शराब की दुकान पर दुकानदार शराब भले ही बेंचे. लेकिन शराब खरीदने आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालना जरूर करवाया जाए. जिन आदेशों का पालन नहीं किए जाने के बाद दिल्ली वसंत विहार के उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने गवर्नमेंट वाइन एंड बियर और दिल्ली टूरिज्म शॉप के मैनेजर को कारण बताओ नोटिस  भेजा है.

दरअसल, वसंत विहार-2 स्थित इस शराब की दुकान में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का उल्लंघन किया गया था. यहां भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं किया गया था. जिस आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है. यह भी पढ़े: दिल्ली में महंगी हुई शराब, केजरीवाल सरकार ने ‘स्पेशल कोरोना फीस’ नाम से MRP पर लगाया 70 फीसदी टैक्स

शराब की दुकानों पर लोगों की बड़े पैमाने पर जमा भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया है. ताकि लोगो की भी कम हो जाए लेकिन शराब की दुकानों पर देखा जा रहा है कि सोमवार की तरह मंगलवार को भी कुछ उसी तरफ से भीड़ उमड़ी दिखाई दी. शराब की दुकानों को खोलने के लिए इजाजत सुबह 9 बजे हैं. लेकिन देखा गया कि लोग सो कर उठाने के बाद ही दुकानों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Streaming In India: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर 8 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Zimbabwe vs South Africa T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Silver Rate Today, March 01, 2026: चांदी की कीमतों में मजबूती, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

\