दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब, आसमान रहेगा साफ: आईएमडी

दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब की श्रेणी में है.

वायु गुणवत्ता (Photo Credits : PTI)

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब की श्रेणी में है. यह भी पढ़े: Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस

विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से चार डिग्री कम) रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 94 प्रतिशत आंकी गई. गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.5 और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आद्र्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई.

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च(सफर) के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 273 (खराब श्रेणी) पर आ गया है, जिसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषक क्रमश: 68 और 143 मध्यम श्रेणी में हैं. रविवार को बारिश होने के बाद दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ था, लेकिन राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर बुधवार से ही बिगड़ना शुरू हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट