एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस
बारिश (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यह भी पढ़े: Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, एक्यूआई खराब

दिन में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा.दिल्ली में रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 19 और 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. रविवार शाम को शहर के कई हिस्सों में बारिश भी हुई.

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ऐप के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 रहा. एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).