दिल्ली के AIIMS में चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे की श्वसन नली में फंसी सीटी को निकाला

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे की सांस की नली में फंसी सीटी को एंडोस्कोपी के जरिये बाहर निकालने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है.

प्रतिकत्मका तस्वीर (Photo Credits File)

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने चार साल के बच्चे की सांस की नली में फंसी सीटी को एंडोस्कोपी के जरिये बाहर निकालने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है. यह भी पढ़ें: Public Servants Are Like School Children! लोक सेवक स्कूली बच्चों की तरह होते हैं, सार्वजनिक छुट्टियों का इंतजार करें: मद्रास HC

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ प्रबुध गोयल ने कहा, ‘‘हरियाणा के नूंह जिले के रहने वाले शाहीन को रविवार सुबह अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक लाया गया था.’’

डॉ गोयल ने कहा कि बच्चे के पिता ने उसके लिए एक जोड़ी चप्पल खरीदी थी, जिसमें एक सीटी लगी हुई थी. उन्होंने बताया कि चप्पल से सीटी हट गई और शाहीन ने उसे अपने मुंह में डाल लिया तथा वह उसकी सांस नली में फंस गयी.

डॉ गोयल ने कहा, ‘‘आपातकालीन वार्ड में लाये जाने पर बच्चे को खांसी आ रही थी. उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, क्योंकि सीटी उसकी सांस की नली में जा फंसी थी. सांस लेते समय बच्चे के मुंह से सीटी की आवाज भी आ रही थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे को आपातकालीन वार्ड से सीधे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया, जहां हमने उसकी ब्रोंकोस्कोपी की। ब्रोंकोस्कोपी जीवन और मृत्यु के बीच की एक चुनौती है. इसके अलावा इससे दिमाग को नुकसान होने का खतरा रहता है.’’ सर्जरी के दौरान एम्स के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास भी मौजूद थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड