देश

Delhi: पानी की मोटर चुराते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की पिटाई, सिर मुंडवाया

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक घर से पानी की मोटर चुराते हुए पकड़े गए एक चोर को गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार रात पुलिस हरकत में आई.

Delhi: पानी की मोटर चुराते पकड़ा गया युवक, भीड़ ने की पिटाई, सिर मुंडवाया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 20 अगस्त : उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक घर से पानी की मोटर चुराते हुए पकड़े गए एक चोर को गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा और फिर उसका सिर मुंडवा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार रात पुलिस हरकत में आई.

पुलिस ने कहा, "शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आए. पूछताछ के दौरान, पता चला कि वजीराबाद गांव के स्थानीय निवासियों ने उसे कथित तौर पर पानी की मोटर चोरी करते हुए पकड़ा था. उसे बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया." यह भी पढ़ें : Rajasthan: पाली में भीषण हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर में जबरदस्त भिड़ंत, 7 की मौत- 25 घायल

चोर की पहचान शकील के रूप में हुई है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 355, 504, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).