दिल्ली: गार्गी कॉलेज के फेस्ट में छात्राओं से छेड़छाड़, जबरन कॉलेज में घुसे लड़के
छात्राओं ने आरोप लगाया कि ये लड़के स्टूडेंट्स नहीं थे और इनमें से इनमें से कई ने शराब पी हुई थी. इन्होंने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की, यहां तक कि मेट्रो पीजी तक उनका भी पीछा किया.
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज (Gargi College) एनुअल फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. 6 फरवरी को कॉलेज के फेस्ट के आखिरी दिन था. फेस्ट में बॉलिवुड सिंगर जुबिन नौटियाल भी पहुंचे थे. एक रिपोर्ट के अनुसार छात्राओं ने बताया कि फेस्ट में एंट्री पास से थी, मगर कई लड़के इस फेस्टिवल में पहुंच गए. छात्राओं ने आरोप लगाया कि ये लड़के स्टूडेंट्स नहीं थे और इनमें से इनमें से कई ने शराब पी हुई थी. इन्होंने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें की, यहां तक कि मेट्रो पीजी तक उनका भी पीछा किया.
कॉलेज की एक छात्रा ने उस रात हुई पूरी वारदात को शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया. छात्रा का कहना है कि 6 फरवरी को फेस्ट के अंतिम दिन कुछ हुड़दंगी दीवार फांदकर कॉलेज परिसर के अंदर आ गए. स्टूडेंट्स ने कॉलेज की यूनियन और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन लिया जाए.
छात्राओं ने बताया कि जो आदमी अंदर घुसे, उनमें से कुछ ने अपनी शर्ट उतार दी, अश्लील इशारे किए. इन लड़कों ने लड़कियों पर अश्लील कमेंट किए. स्टूडेंट्स ने यह भी यह भी कहना है कि गार्गी कॉलेज के आसपास नेटवर्क की बड़ी समस्या है. कुछ इलाके में जैमर लगे हैं. इस वजह से उस रात छात्राएं मदद नहीं ले पाईं. जैमर लगे होने के कारण उनके मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया और वे एसएमएस और व्हाट्सएप नहीं कर पाईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

