Delhi: महिला ने युवती को लोगों के बीच जमकर पीटा, पति से करती थी चोरी छुपे प्रेम

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक शख्स अपने घर से कुछ दूर रहने वाली एक महिला से मौक़ा मिलने पर अपनी पत्नी से चोरी छुपे बात कर लेता था. क्योंकि वह उससे प्रेम करता था. इस बात की खबर शख्स की पत्नी को लगने के बाद महिला ने पति की प्रेमिका के घर पहुंचकर खूब बवाल किया

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pxfuel)

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके (Seelampur  Area) में एक शख्स अपने घर से कुछ दूर रहने वाली एक युवती से मौक़ा मिलने पर अपनी पत्नी से चोरी छुपे बात कर लेता था. क्योंकि वह उससे प्रेम करता था. इस बात की खबर शख्स की पत्नी को लगने के बाद महिला ने पति की प्रेमिका के घर  अचानक से पहुंचकर खूब बवाल किया. महिला (Woman) का विवाद पति (Husband)  के प्रेमिका और उनके परिवार वालों के बीच चल ही रहा था कि इसी उसके परिवार के और लोग वहां आ पहुंचे. सभी लोगों ने सरिये और सुएं से परिवार पर हमला कर दिया. जिस हमले में युवती और उसके दो भाई और भाभी जख्मी हो गए.

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद घायलों को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल (Jag Pravesh Chand Hospital) ले जाया गया, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने युवती के भाई का बयान लेकर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.  वारदात के बाद से सभी गिरफ्तारी की डर से फरार हैं. यह भी पढ़े: गर्लफ्रेंड के लिए पति खरीद रहा था कपड़े, पत्नी ने रंगे हाथो पकड़ा, सरे आम की कुटाई, उसके बाद जो हुआ...

पुलिस के जानकारी के अनुसार युवती अपने परिवार के साथ सीलमपुरी इलाके में रहती है.  वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है. इसके घर से कुछ दूरी पर आरोपी कुतबुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है. अक्सर वह उस युवती से बातचीत कर लेता था.  लेकिन इस बात की जानकारी कुतबुद्दीन की पत्नी निशा को लगने के बाद पहले उसने अपने पति को भला बुरा कहा. इसके बाद वह हंगामा करते हुए  18 मई की रात को वह युवती के के घर जा पहुंची. वहां पहुंचते ही उसने युवती को पीटना शुरू कर दिया.  युवती के परिजन बीच बचाव करने आये तो निशा और उनके साथ आये उनके परिजनों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड