Delhi Top 10 Most Wanted : दिल्ली पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल अपराधी बिहार के छपरा से गिरफ्तार

आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी 35 वर्षीय मनीष साहू उर्फ नाटा के रूप में हुई है. स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि साहू हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल है.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: दिल्ली के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक और कुख्यात रवि गंगवाल-रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के छपरा में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी 35 वर्षीय मनीष साहू उर्फ नाटा के रूप में हुई है. स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि साहू हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल है. यह भी पढ़ें: Delhi News : दिल्ली के होटल में व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पिछले साल 26 अगस्त को साहू ने अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर बैंक कॉलोनी निवासी कपिल पंवार को 15 गोलियां मारी थीं. धालीवाल ने कहा कि उस घटना में कपिल और प्रमोद नाम के एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी थी. कपिल को 15 गोलियां लगने के साथ मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया था.

प्रमोद के बयान के आधार पर नेब सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जबकि इस मामले की जांच स्पेशल सेल ने भी शुरू कर दी थी. अधिकारी ने आगे कहा कि 2 अक्टूबर 2022 को प्रवीण को गिरफ्तार किया गया था. उस दौरान उसके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया गया था.

पूछताछ करने पर, प्रवीण ने खुलासा किया कि वह साहू के साथ स्कूटी पर मौके पर पहुंचा था और कार के अंदर बैठे कपिल को मारने के इरादे से कई राउंड फायरिंग की थी. कपिल की लोकेशन की जानकारी उन्हें पारस और जोंटी ने दी थी, जो घटना के समय कपिल के साथ थे. स्पेशल सीपी ने कहा, पुलिस टीमों ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में संदिग्धों के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ मौकों पर साहू पुलिस के चंगुल से बाल-बाल बच गया.

अधिकारी ने कहा कि आखिरकार 4 अप्रैल को पुलिस ने साहू को छपरा के परसा से गिरफ्तार कर लिया। हमने उसके घर से एक अवैध पिस्तौल और दो गोलियां भी बरामद की हैं. धालीवाल ने कहा कि प्रवीण और कपिल जिसे नेब सराय थाने में बैड कैरेक्टर भी करार दिया गया था, अच्छे दोस्त थे, लेकिन इलाके में वर्चस्व की लड़ाई के चलते दोनों एक-दूसरे के दुश्मन हो गए.

धालीवाल ने कहा कि प्रवीन को पता चला कि कपिल उसे मरवाने की योजना बना रहा था और इसलिए उसने साहू की मदद से कपिल को मार डाला. कपिल हत्या, डराने-धमकाने के लिए फायरिंग, आर्म्स एक्ट आदि के छह से अधिक मामलों में शामिल था और कुख्यात दीपक पंडित गिरोह का प्रमुख सदस्य था. जबकि साहू और प्रवीण रवि गंगवाल-रोहित चौधरी गिरोह से जुड़े थे. ये नीरज बवाना गैंग से भी जुड़े हुए थे. अधिकारी ने कहा कि दीपक पंडित और रवि गंगवाल-रोहित चौधरी के गिरोह के बीच दक्षिण दिल्ली इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Assembly Elections 2026: मतदान केंद्रों पर मीडिया एंट्री को लेकर सख्त हुए नियम, वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो-वीडियो पर बैन

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू