दिल्ली: दिवाली मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से 14 घायल

दिल्ली के शाहदरा जिले में दीवाली मेले में लगा झूला गिर गया, जिसके कारण 14 लोग घायल हो है. घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे आनंद विहार थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के अंदर घटी. आनंद विहार थाने के एसएचओ ने आईएएनएस को बताया, "घटना अमर ज्योति चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल परिसर में हुई

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले में दीवाली मेले में लगा झूला गिर गया, जिसके कारण 14 लोग घायल हो है. घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे आनंद विहार थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के अंदर घटी. आनंद विहार थाने के एसएचओ ने आईएएनएस को बताया, "घटना अमर ज्योति चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल परिसर में हुई. जो झूला गिरा है, वह हाथ से चलाया जा रहा था. एसएचओ आनंद विहार के मुताबिक, "झूला गिरने से 14 लोग घायल हो गए. घायलों में स्कूली छात्र शामिल हैं. झूला दीवाली मेले के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा था. झूला छोटा और निजी इस्तेमाल के लिए था.  झूले का इस्तेमाल संस्थान के ही सदस्य कर रहे थे.

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. घायलों को पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद 12 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त- 5 बच्चें घायल

एसएचओ ने बताया कि झूले की अनुमति नहीं ली गई थी.  उन्होंने कहा कि घटना के लिए एक मामला दर्ज कर लिया गया है, और जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड