Delhi Shocker: दिल्ली में 18 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली में एक लड़की के चलते 18 वर्षीय लड़के की नाबालिग समेत दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Credit- Pixabay

नई दिल्ली, 3 मई : दक्षिण-पूर्व दिल्ली में एक लड़की के चलते 18 वर्षीय लड़के की नाबालिग समेत दो लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को ओखला थाने में शाम 5:27 बजे एक लड़के के घायल होने के संबंध में दो कॉल मिलीं. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एक अन्य पीसीआर कॉल शाम 6:22 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र में अपोलो अस्पताल से मिली. इसमें बताया गया कि ओखला फेज-2 में जेजे कैंप निवासी शिवम नाम के एक मरीज को घायल अवस्था में लाया गया. ओखला के सलोरा पार्क में इसका झगड़ा हुआ था. यह भी पढ़ें : झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की रिट याचिका खारिज की

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने कहा, "लड़के को आईसीयू में भर्ती कराया गया. बाद में इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. अपराध टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया."

पूछताछ के दौरान पता चला कि शिवम और उसी इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र (18) और एक नाबालिग शाम लगभग 5:11 बजे सलोरा पार्क आए थे. 7 से 8 मिनट के बाद शिवम पार्क से बाहर आया. जब वह अपनी बाइक पर बैठा, तो अचानक फुटपाथ पर गिर गया और उसकी गर्दन से खून बह रहा था.

डीसीपी ने कहा कि आगे की जांच में पता चला कि नाबालिग ने शिवम की गर्दन पर चाकू मारा था. आईपीसी की धारा 302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड