Delhi Shocker: 13 साल की किशोरी को घर में अकेला पाकर रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में पुलिस
उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ यह घिनौनी हरकत कोई और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है.
Delhi Shocker: उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता के साथ यह घिनौनी हरकत कोई और ने नहीं बल्कि उसके रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है. दरअसल पीड़िता के माता-पिता (Mother-Father) किसी काम से घर गए हुए थे. घर में सिर्फ उसकी तीन बहने ही थी. घर में एक रिश्तेदार भी बीते कुछ दिन से गांव से आने के बाद रहा था. रविवार को पीड़िता की बहाने घर से बाहर गई हुई थी. इसी का फायदा उठाकर उसने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और घर से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार पीड़िता डर की वजह से उस समय किसी से यह बात नहीं बताई. लेकिन शाम को तबियत बिगड़ने के बाद उसकी बहनों ने उसे पास के एक अपस्ताल में ले गई. जहां पर पीड़िता ने बताया कि उसके घर में रहने वाले रिश्तेदार ने उसके साथ गंदी हरकत की. घर से जाते समय धमकी देते गया कि इस बात को वह किसी से ना बाताये. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: घर के बाहर खेल रही थी 6 साल की मासूम, दरिंदे ने अपरहण कर किया दुष्कर्म
मामला सदर बाजार थाना पुलिस का है. पीड़िता के साथ हुई इस घिनौनी हरकत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के बाद आरोपी के तलाश में जुट गई है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

