देश

Delhi Shocker: घर के बाहर खेल रही थी 6 साल की मासूम, दरिंदे ने अपरहण कर किया दुष्कर्म

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हैवान ने एक 6 साल के मासूम का अपहरण करने के बाद रेप किया है. परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Delhi Shocker: घर के बाहर खेल रही थी 6 साल की मासूम, दरिंदे ने अपरहण कर किया दुष्कर्म
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Delhi Shocker: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हैवान ने 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया. परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. रेप के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका ऑपरेशन किया गया. फिलहाल बच्ची (Girl) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पीड़िता निजी स्कूल (Private School0 में कक्षा एक की छात्र है. वहीं बच्ची के पिता एक कंपनी में कैब ड्राइवर (Cab Driver) हैं.

जानकारी के अनुसार दस मार्च की रात को घर के बाहर खेलते समय बच्ची अचानक से लापता हो गई. परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन कही भी पता नही चला. वहीं 11 मार्च की सुबह एक शख्स ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया. बच्ची को घर पहुंचाने के बाद उसकी तबियत ख़राब होते देख परिवार वालों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां जांच में डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: दिल्ली के बुद्ध विहार में 21 वर्षीय महिला से जिम में गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. डॉक्टरों द्वारा बताये जाने के बाद परिजन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर है. पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस घटना के बाद शाहबाद डेयरी इलाके में लोगों में काफी रोष है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).