Delhi Road Accident: दिल्ली में सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर
राष्ट्रीय राजधानी में एक सड़क दुर्घटना में दो लड़कियों समेत कम से कम सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. हादसा विकास मार्ग में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुआ.
नई दिल्ली, 1 मई : राष्ट्रीय राजधानी में एक सड़क दुर्घटना में दो लड़कियों समेत कम से कम सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. हादसा विकास मार्ग में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुआ.
पुलिस ने कहा, "दोनों लड़कियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है." उन्होंने कहा कि बाकी घायलों को छुट्टी दे दी गई. यह भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार एसिड अटैक पीड़िता का पुनर्वास करेगी, आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पीड़ित सभी एक ही वाहन से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अपने घर पीरागढ़ी इलाके से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रहे थे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.
संबंधित खबरें
Mancherial Horror: तेलंगाना के मंचिरियाल में दर्दनाक हादसा, लोहे का स्टैंड 11 केवी लाइन से टकराया, करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
Vallabh Maheshwari Dies: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार हादसे में शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौत, BMW पलटने से गई जान; जानें उनके बारे में
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
\