देश

दिल्ली में 24 घंटो के भीतर दूसरा ट्रिपल मर्डर: वसंत विहार में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या

इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में ट्यूशन कर गुजारा कर रहे उपेंद्र शुक्ला ने शनिवार को अपने महज डेढ़ साल के एक बच्चे का भी गला रेत दिया था. सुबह अपने कमरे में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के खून से लथपथ शवों के बीच बैठा पाया गया था. सुबह देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तब उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला.

दिल्ली में 24 घंटो के भीतर दूसरा ट्रिपल मर्डर: वसंत विहार में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या
मामले की जांच में जुटी पुलिस ( फोटो क्रेडिट- ANI )

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने बुजुर्ग विष्णु, शशि माथुर और उनकी नौकरानी खुशबू की गला रेत कर बड़ी ही निर्दयता से हत्या की गई है. दिल्ली में यह 48 घंटो में ट्रिपल मर्डर का दूसरा मामला है. हत्या की जानकारी रविवार के सुबह सभी पता चला. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में ट्यूशन कर गुजारा कर रहे उपेंद्र शुक्ला ने शनिवार को अपने महज डेढ़ साल के एक बच्चे का भी गला रेत दिया था. सुबह अपने कमरे में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के खून से लथपथ शवों के बीच बैठा पाया गया था. सुबह देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तब उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया, मगर कोई जवाब नहीं मिला. तब पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर उपेंद्र शुक्ला अपने हाथ से अपना परिवार खत्म कर बैठा मिला.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

उपेंद्र जिस घर में रहता है, वह महरौली के वार्ड-दो की एक संकरी गली में है. उपेंद्र हमेशा की तरह पड़ोसी दीपक की दुकान से दूध और बच्चों के लिए बिस्किट ले गया था. महरौली के बाशिदों के लिए चंद दिनों के भीतर स्तब्ध कर देने वाली यह दूसरी घटना है. कुछ ही दिन पहले उपेंद्र के घर के सामने तंजानिया की एक महिला ने केन्या की एक महिला का कत्ल कर दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2019 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).