COVID-19: दिल्ली-मुंबई में कोरोना की खतरनाक स्पीड, 24 घंटे में दोगुने हुए मामले

देश में कोरोना के मामले फिर डराने लगे हैं. एक तरफ जहां नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है वहीं कोरोना के दैनिक मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना विस्फोट हो गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना (COVID-19) के मामले फिर डराने लगे हैं. एक तरफ जहां नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दहशत है वहीं कोरोना के दैनिक मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना विस्फोट हो गया है. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 923 नए मामले दर्ज किए जो 30 मई के बाद सर्वाधिक और एक दिन पहले दर्ज किए गए मामलों से लगभग दोगुने है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गई जो मंगलवार को 0.89 प्रतिशत थी. COVID-19: नए साल से पहले कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, क्या Omicron के साथ आ चुकी है तीसरी लहर?

इससे पहले दिल्ली में 30 मई को 946 मामले सामने आए थे और 78 मरीजों की मौत हो गयी थी. संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत दर्ज की गयी थी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 496 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी. राजधानी में अभी 2,191 सक्रिय मरीज हैं और उनमें से 1,068 मरीज घरों में आइसोलेशन में हैं.

बात करें आर्थिक राजधानी मुंबई की तो यहां बुधवार को COVID-19 के आज 2,510 नए मामले सामने आए. इस दौरान एक की मृत्यु और 251 ठीक हुए. मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 1377 केस सामने आए थे, आज ये आंकड़ा सीधे 2510 पहुंच गया है. ऐसे में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

बढ़ते मामलों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि अगर ऐस ही मामले बढ़ते रहे और संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्यादा रहा, तो यहां भी दिल्ली की तरह कुछ और पाबंदियां लगानी पड़ेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kerala Election 2026: चुनाव प्रचार को लेकर केरल पहुंचे PM मोदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को लेकर कही ये बात; VIDEO

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट