Mayor On Delhi Basement Case: दिल्ली की मेयर ने बेसमेंट में चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को राष्ट्रीय राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं.

Photo Credit: X

Mayor On Delhi Basement Case:  दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को राष्ट्रीय राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं. दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने अपने पत्र में लिखा कि राजेंद्र नगर में शनिवार को एक निजी कोचिंग संस्थान में बारिश की वजह से हुए जलभराव से कई छात्र फंस गए, जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई.

यह घटना बहुत ही दुखद है. इसकी गहन जांच होनी चाहिए और सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में ऐसी घटना दोबारा न हो. ओबेरॉय ने एमसीडी आयुक्त को निर्देश दिया है कि दिल्ली में एमसीडी के अधिकार में आने वाले सभी कोचिंग सेंटर, जो अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. इस घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए तत्काल जांच बैठाई जाए. यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और इसकी जानकारी मुझे दी जानी चाहिए. यह भी पढ़ें: Meerut Video: टोल मांगने पर सब-इंस्पेक्टर ने तान दी कर्मचारियों पर पिस्टल, उत्तरप्रदेश के मेरठ की घटना का वीडियो आया सामने

यहाँ देखें मेयर शैली ओबेरॉय का वीडियो: 

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, “जिन तीन छात्रों के शवों को बरामद किया गया है. उनमें अंबेडकरनगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी, केरल के एर्नाकुलम निवासी नेविन डालविन शामिल है. दिल्ली पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है. राजेंद्र नगर थाने में धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. कोचिंग सेंटर, बिल्डिंग मैनेजमेंट और बिल्डिंग में काम करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 9, 2026: कोलकाता और शिमला में बारिश के आसार, दक्षिण भारत में बढ़ेगी उमस; जानें आपके शहर का हाल

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट