देश

Delhi: सीलमपुर में नाबालिग की हत्या पर मनोज तिवारी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में एक 17 वर्षीय लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. इस घटना पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गहरी चिंता व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है.

Delhi: सीलमपुर में नाबालिग की हत्या पर मनोज तिवारी ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
Manoj Tiwari, Filamchi Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर के जे-ब्लॉक में एक 17 वर्षीय लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. इस घटना पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गहरी चिंता व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है.

मनोज तिवारी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सीलमपुर में कुणाल नाम के 17 साल के दलित युवक की हत्या अत्यंत चिंताजनक है. क्षेत्र के लोगों में रोष स्वाभाविक है. मैं रात से ही जिले के तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क में हूं. अधिकांश अपराधी चिह्नित हो गए हैं और बाकी की भी गहन पड़ताल जारी है. अपराधी कहीं भी छिपने की कोशिश करें, जल्द ही गिरफ्तार होंगे और कड़ी सजा मिलेगी. लोगों में रोष स्वाभाविक है, पर क्षेत्र के लोग संयम रखें, पुलिस को कार्रवाई में बाधा न हो ऐसा प्रयास करें." यह भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कुलपति और उनके परिवार के खिलाफ ईडी ने आरोपपत्र दाखिल किया

भाजपा नेता ने दोपहर बाद एक अन्य पोस्ट में कहा कि वह स्वयं सीलमपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण नहीं पहुंच पाए. उन्होंने लिखा, "मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी."

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था, "मैंने खुद पुलिस कमिश्नर से बात की है. कुणाल पर चाकुओं से हमला हुआ था. परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के दोषियों को पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. हमें पूरी उम्मीद है कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी. मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा. इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. एफआईआर दर्ज की जा चुकी है."

उल्लेखनीय है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की गुरुवार शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).