Delhi Shocker: दिल्ली में जमीन की खातिर भाई ने किया भाई का कत्ल, कैंची से वारदात को दिया अंजाम

जमीन, संपत्ति अकसर दो भाइयों के बीच लड़ाई की सबसे बड़ी वजह बनती है. ऐसा ही मामला शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सामने आया. जहां जमीनी विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की कैंची से गोदकर हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

Delhi Shocker: जमीन, संपत्ति अकसर दो भाइयों के बीच लड़ाई की सबसे बड़ी वजह बनती है. ऐसा ही मामला शनिवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सामने आया. जहां जमीनी विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की कैंची से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार नंद नगरी थाने में शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि यश (21) नाम के घायल युवक को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि यश नंद नगरी के ई-ब्लॉक का रहने वाला है. यश के दो बड़े भाई रोहित (25), फिर प्रशांत (23) हैं. जबकि, पिता देवेंद्र कुमार की 2020 में कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी.

अधिकारियों ने बताया, पिता की मौत के बाद घर मां माया देवी के नाम कर दिया गया था, लेकिन घर का सबसे बड़ा बेटा रोहित चाहता था कि घर उसके नाम पर हो. उसके शराबी स्वभाव और झगड़ालू रवैये के कारण मां माया देवी ने ऐसा नहीं किया. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: दिल्ली के विकासपुरी में खौफनाक वारदात, चाकू गोदकर 23 वर्षीय युवक की हत्या

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को परिवार में झगड़ा हो गया और शाम 6.15 बजे पीसीआर कॉल की गई. जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि उसके भाई ने शराब का सेवन किया था और आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. एक पीसीआर वैन मौके पर भेजी गई, जो नशे की हालत में रोहित को जीटीबी अस्पताल ले गई.

डीसीपी ने कहा, बाद में रोहित अस्पताल से घर वापस आया और अपनी मां और भाइयों के साथ लड़ाई करने लगा. गुस्से में आकर रोहित ने यश पर कैंची से हमला कर दिया. रोहित ने यश की छाती पर कई वार किए. यश को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Telangana Shocker: तेलंगाना में दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की चाहत में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट