देश

Delhi Shocker: दिल्ली के विकासपुरी में खौफनाक वारदात, चाकू गोदकर 23 वर्षीय युवक की हत्या

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार शाम एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद उसका शव केशोपुर, नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला. उसके शरीर पर दर्जनभर से अधिक घाव मिले हैं. वारदात के बाद मृतक की शिनाख्त ओमकार (23) के रूप में हुई है.

Delhi Shocker: दिल्ली के विकासपुरी में खौफनाक वारदात, चाकू गोदकर 23 वर्षीय  युवक की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

Delhi Shocker: दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार शाम एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या (Murder)  कर दी गई. हत्या के बाद उसका शव केशोपुर, नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला. उसके शरीर पर दर्जनभर से अधिक घाव मिले हैं. वारदात के बाद मृतक की शिनाख्त ओमकार (23) के रूप में हुई है. वह एक एलईडी बनाने वाली एक फैक्टरी में मैनेजर था. मृतक ओमकार बुधवार शाम को वह फैक्टरी से स्कूटी पर घर के लिए निकला. केशोपुर नाले के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया.

ओमकार पर हमला करने के बाद हमलवार वहां से फरार हो गए. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार ओमकार परिवार के साथ बापरोला गांव इलाके में रहता था.  इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई व पत्नी है.दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद वह पाने परिवार के साथ बापरोला गांव इलाके में रहता था. यह भी पढ़े: Delhi Shocker: बीच सड़क पर दिनदहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या, तमाशा देखती रही भीड़, VIDEO आया सामने

दिल्ली के पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक का मोबाइल गायब मिला है. वारदात के समय उसने सोने की दो अंगूठियां पहनी हुई थी, जो ज्यों की त्यों मिली हैं. पुलिस लूटपाट समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से ही जल्द गिफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).