देश

VIDEO: दिल्ली में बीच सड़क पर कार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 15 से 20 राउंड हुई फायरिंग, दो घायल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार से जा रहे अजय चौधरी की गाड़ी ट्रैफिक में फंस जाती है. इसी दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाश वहां पहुंचते है और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं.

VIDEO: दिल्ली में बीच सड़क पर कार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 15 से 20 राउंड हुई फायरिंग, दो घायल
(Photo Credits : Twitter)

नई दिल्ली, 8 मई: दिल्ली के सुभाष नगर में शनिवार  की रात मंडी यूनियन के चेरमैन और उनके भाई पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है. वारदात को हरिनगर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया. फायरिंग की घटना का वीडियो भी सामने आया है. जम्मू-कश्मीर एसआईए ने सिम कार्ड के दुरुपयोग को लेकर 19 स्थानों पर छापे मारे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार से जा रहे अजय चौधरी की गाड़ी ट्रैफिक में फंस जाती है. इसी दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाश वहां पहुंचते है और कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं.

ड्राइवर सीट पर बैठा शख्स हाथों से पीछे बैठे शख्स को नीचे झुकने के लिए कहता है और गाड़ी को आगे बढ़ा देता है. इसके बाद कार फिर रिवर्स आती है और पीछे की तरफ चली जाती है. फायरिंग में मंडी यूनियन के चेयरमैन अजय चौधरी और उनके भाई जसवंत दोनों घायल हो गए हैं. उनकी कार पर करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

इस घटना के पीछे सलमान त्यागी गिरोह का हाथ होने की संभावना  जताई जा रही है. यह गिरोह फिलहाल जेल में बंद है. अजय चौधरी की इस गिरोह के साथ दुश्मनी चल रही थी. हालांकि अब तक गोलीबारी की घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है. घटना की जांच लूटपाट के एंगल से भी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).