Delhi Fire Video: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी
Delhi Fire

Delhi Fire Video: दिल्ली के केशव पुरम इलाके स्थित एचडीएफसी बैंक के पास लॉरेन्स रोड पर आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर 14 गाड़ियां भेजीं. फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं. राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार की हताहत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है. वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग