Delhi Fire Breaks: झुग्गियों में आग लगने से एक की मौत, दहशत में लोग

पूर्वी दिल्ली में झुग्गियों में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 30 प्रतिशत झुलस गया. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Photo Credits: File Image

नई दिल्ली, 19 दिसंबर : पूर्वी दिल्ली में झुग्गियों में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई और एक बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 30 प्रतिशत झुलस गया. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग लगने की कॉल सोमवार रात 8.01 बजे मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया.

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे शकरपुर थाने में पीसीआर कॉल मिली कि झुग्गियों में आग लग गई है. कॉल मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल यानी नोएडा लिंक रोड, शकरपुर पहुंची. पूछताछ में पता चला कि तीन झुग्गियों में आग लग गई. झुग्गियों के पास कुछ ऑफ-रोड टायर भी पड़े हुए थे, जिनमें आग लग गई और जल्द ही झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की घटना के कारण झोपड़ी के अंदर सो रहे नाथू लाल (62) को घायल पाया गया. यह भी पढ़ें : Pujari Murder Case: प्यार और ब्लैकमेलिंग में गई पुजारी की जान, पुलिस ने 2 महिला सहित 3 को किया गिरफ्तार

घायल को कैट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारी ने कहा, "नाथूलाल 30 प्रतिशत झुलस गया." आग की लपटें बुझने के बाद झुग्गी से एक जला हुआ शव बरामद किया गया. अधिकारी ने कहा, ''इस शव की पहचान सुनिश्चित की जानी है. शव को शवगृह में भेज दिया गया है.''

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी