देश

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया आज फिर होंगे कोर्ट में पेश, CBI करेगी न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग

मनीष सिसोदिया को आज (6 मार्च) दोपहर राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया जाएगा. दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एक सप्ताह से सीबीआई की हिरासत में हैं.

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया आज फिर होंगे कोर्ट में पेश, CBI करेगी न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग
Manish Sisodia (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आज (6 मार्च) दोपहर राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया जाएगा. दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एक सप्ताह से सीबीआई की हिरासत में हैं. माना जा रहा है कि यहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जा सकता है. Delhi Liquor Policy: क्या है दिल्ली शराब नीति मामला, जिसने Manish Sisodia को CBI के शिकंजे में उतारा.

गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया को पांच दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया था. उन्हें शनिवार (4 मार्च) को अदालत में पेश किया गया था. जब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था. हालांकि CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी.

मनीष सिसोदिया की रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगी लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी, बीजेपी पर हमलावर हो गई है. आम आदमी पार्टी अब सीबीआई पर बीजेपी द्वारा मनीष सिसोदिया को मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगा रही है. इस समय मनीष सिसोदिया सीबीआई की रिमांड पर हैं और सीबीआई उनके साथ लगातार पूछताछ कर रही है.

जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को सुनवाई 

सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को दोपहर 2 बजे फैसला सुनाएगा. सिसोदिया पर शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. मनीष सिसोदिया ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि उनसे एक ही सवाल बार-बार पूछा जा रहा था और इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना मिल रही थी. वहीं, सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वहीं सिसोदिया के वकील ने कहा कि उन्हें हिरासत में रखने से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि मामले में सभी बरामदगी की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).