Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 2 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस; 23 फरवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, यानी मंगलवार, 7 जनवरी को होगा. चुनाव आयोग ने दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, यानी मंगलवार, 7 जनवरी को होगा. चुनाव आयोग ने दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. ऐसे में नई सरकार के गठन के लिए इससे पहले चुनाव कराना जरूरी है. दिल्ली में परंपरागत रूप से विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाते हैं. लोग अब बेसब्री से चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि चुनावी सरगर्मियां और तेज हो सकें. आगामी दिनों में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे.
दिल्ली चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान
चुनाव आयोग दोपहर 02 बजे करेगा प्रेस वार्ता #DelhiElection2025 #Delhi #Election @ECISVEEP @SpokespersonECI @PIB_India @MIB_Hindi @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/rDcouaVzTt
— DD News UP (@DDNewsUP) January 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

