देश

रिम्स से रेफर लालू यादव को दिल्ली एम्स ने स्वस्थ बताकर किया डिसचार्ज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को दिल्ली एम्स में देर शाम उन्हें भर्ती कराया गया था, फिलहाल अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है.

रिम्स से रेफर लालू यादव को दिल्ली एम्स ने स्वस्थ बताकर किया डिसचार्ज
लालू यादव (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 23 मार्च : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को दिल्ली एम्स में देर शाम उन्हें भर्ती कराया गया था, फिलहाल अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है. एम्स के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है इसलिए उन्हें भर्ती नहीं रखा गया. जानकारी के मुताबिक लालू यादव दोपहर 3 बजे दिल्ली से अब रांची के लिए रवाना होंगे.

दरसअल एक दिन पहले ही 73 वर्षीय लालू यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में भर्ती कराया गया था लेकिन रिम्स ने इमरजेंसी बताकर उन्हें दिल्ली रेफर किया था, हालांकि अब 24 घंटे के अंदर के भीतर ही एम्स ने उन्हें दिल्ली एम्स ने डिस्चार्ज भी कर दिया है. मंगलवार रात 9 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई. यह भी पढ़ें: देश की खबरें | शहीद दिवस: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

जानकारी के मुताबिक रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था. साथ ही उनके ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है. गौरतलब है कि चारा घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था. 21 फरवरी को उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल पेइंग वार्ड में भर्ती करा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).