देश

दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ग्रेटर कैलाश इलाके में महिला से दिनदहाड़े गोल्ड की चेन लूटी, देखें VIDEO

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि आप खुद ही अपनी आंखो से देख लें. कैसे बदमाश दिनदहाड़े बेखौफ होकर बाइक से उतरते हैं और फिर एक महिला के गले से चैन छिनकर आराम से बाइक पर बैठकर चले जाते हैं. उनकी इस हरकत से पता चलता है कि उन्हें किसी का डर नहीं है. दरअसल मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है. जहां पर दो बाइक सवारों ने एक महिला की चेन झपटी. उसके बाद वहां से निकल गए. घटना CCTV में कैद हो गई. इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई और उसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ग्रेटर कैलाश इलाके में महिला से दिनदहाड़े गोल्ड की चेन लूटी, देखें VIDEO
दिनदहाड़े लुटते बदमाश ( फोटो क्रेडिट- ANI )

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि आप खुद ही अपनी आंखो से देख लें. कैसे बदमाश दिनदहाड़े बेखौफ होकर बाइक से उतरते हैं और फिर एक महिला के गले से चेन छिनकर आराम से बाइक पर बैठकर चले जाते हैं. उनकी इस हरकत से पता चलता है कि उन्हें किसी का डर नहीं है. दरअसल मामला दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है. जहां पर दो बाइक सवारों ने एक महिला की चेन झपटी. उसके बाद वहां से निकल गए. घटना CCTV में कैद हो गई. इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई और उसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जरा आप भी इस वीडियो को गौर से देखिए. कैसे दो बाइक सवार दोपहर के समय सड़क पर चलती महिला के गले से चेन छीन रहे हैं. पहली बार में जब लुटेरों को कामयाबी नहीं मिली तो बाइक रोककर एक शख्स उतरा और फिर महिला के पास गया और चैन को छीनकर आराम से बाइक पर सवार होकर निकल गया. इस दौरान कई लोग वहां पर थे, लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं की. एक शख्स आगे आया लेकिन तब तक दोनों रफूचक्कर हो चुके थे. यह भी पढ़ें:- आजमगढ़ में मासूम बच्चीयों का रेप कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शख्स गिरफ्तार.

ANI का ट्वीट:- 

गौरतलब हो कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली में एक मां ने अपनी चार साल की बच्ची का अपहरण करने आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों का बहादुरी से सामना किया और अपनी बेटी को सुरक्षित बचा लिया. महिला के एक रिश्तेदार के कहने पर दोनों बदमाश बच्ची का अपहरण करने आए थे, ताकि उसके पिता से फिरौती की रकम वसूल सकें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).