उत्तराखंडः युवक ने बहला फुसलाकर बच्चे को बुलाया घर में, चीखें दबाने के लिए टीवी चलाकर बच्चे के साथ किया दुष्कर्म,
उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक 15 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी बच्चे को फुसलाकर अपने घर में ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पड़ोस में रहकर मित्री का काम करता था...
उत्तराखंड (Uttarakhand) के रुद्रपुर (Rudrapur) में एक 15 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. आरोपी बच्चे को फुसलाकर अपने घर में ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पड़ोस में रहकर मित्री का काम करता था. गुरूवार की शाम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी आरोपी युवक बच्चे को फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्चे की चीखें दबाने के लिए आरोपी ने टीवी की आवाज बढ़ा दी. रात में जब बच्चा घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपने परिवार वालों को बता दी.
परिवार वालों ने सिडकुल चौकी क्षेत्र में रहने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. छोटे बच्चे के साथ दुष्कर्म के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले केरल के तेनिपलम में एक 36 साल की महिला के 9 साल के बच्चे के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था.
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: घर से बाहर घुमाने के बहाने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
आपकों बता दें कि ये मामला रौशनी में तब आया जब बच्चे ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत एक लोकल क्लिनिक के डॉक्टर को दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धारा 5 और 6 के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी महिला बच्चे की आंटी है और उसके घर के बगल में ही रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

