देश

मध्यप्रदेश: घर से बाहर घुमाने के बहाने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा जिले के हरसूद थानांतर्गत ग्राम खेड़ी में डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ 20 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मध्यप्रदेश: घर से बाहर घुमाने के बहाने डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अनाथालय में बच्चों के साथ यौन शोषण (प्रतिकात्मक तस्वीर)

भोपाल: खंडवा जिले के हरसूद थानांतर्गत ग्राम खेड़ी में डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ 20 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हरसूद थाना प्रभारी जयपाल इनवासी ने बताया कि जितेन्द्र जाधम को डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गुरूवार को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि वह इस बच्ची को गुरुवार शाम चार बजे के करीब घुमाने ले जाने के बहाने खेत में ले गया और वहां ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: ओडिशा: सरस्वती पूजा के दौरान नाबालिग लड़के ने की घिनौनी हरकत, स्कूल टॉयलेट में 8वीं की छात्रा के साथ किया रेप

इनवासी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर हरसूद पुलिस ने जितेन्द्र के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (ए बी) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).