News

Unnao Reel Video: यूपी के उन्नाव में रील के लिए जानलेवा स्टंट! ट्रेन के नीचे लेटकर युवक ने बनाया वीडियो, हुआ गिरफ्तार

रील बनाने के लिए युवा किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उन्नाव से सामने आया है. जिसमें एक युवक मोबाइल लेकर ट्रेन के नीचे लेट जाता है और पूरी ट्रेन इसके ऊपर से गुजर जाती है.

Unnao Reel Video: यूपी के उन्नाव में रील के लिए जानलेवा स्टंट! ट्रेन के नीचे लेटकर युवक ने बनाया वीडियो, हुआ गिरफ्तार
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

Unnao Reel Video: रील बनाने के लिए युवा किसी भी हद तक जा रहे है. ऐसा ही एक वीडियो उन्नाव से सामने आया है. जिसमें एक युवक मोबाइल लेकर ट्रेन के नीचे लेट जाता है और पूरी ट्रेन इसके ऊपर से गुजर जाती है.इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए है. उन्नाव में रंजीत चौरसिया नाम के युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर रील बनाई.वह ट्रेन के गुजरने के दौरान उसके नीचे लेटकर वीडियो बना रहा था.

ये वीडियो युवक ने कानपुर लखनऊ रेल लाइन पर कुसुम्भी स्टेशन के पास बनाया था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.बताया जा रहा है कि युवक उन्नाव के हसनगंज न्योतनी का रहनेवाला है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:MP: ट्रेन के कोच के नीचे लटककर शख्स ने 290 किलोमीटर तक किया सफर, रोलिंग टेस्ट के दौरान पकड़ा गया (देखें वीडियो)

ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया जानलेवा वीडियो 

वीडियो में दिखा खतरनाक स्टंट

वीडियो में दिख रहा है कि युवक सफेद पेंट और पीली टीशर्ट पहने नजर आ रहा है. वह ट्रेन के गुजरने के दौरान उसके नीचे लेटकर वीडियो बना रहा था.वीडियो के बैकग्राउंड में 'वादे से मैं कभी मुकरता नहीं और मरने से मैं कभी डरता नहीं' गाना बज रहा है, जो बादशाह फिल्म का है.

जीआरपी की कार्रवाई

जीआरपी उन्नाव के प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि युवक पर गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई. युवक को जेल भेज दिया गया है. अरविंद पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई तो घटना सही पाई गई.घटना सत्य होने पर युवक को हिरासत में लिया गया था.

युवाओं को सबक लेने की जरूरत

इस घटना से यह साफ होता है कि युवाओं में रील बनाने का नशा किस हद तक पहुंच गया है. वे अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. जीआरपी की इस कार्रवाई से अन्य युवाओं को सबक लेने की जरूरत है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).