एजेंसी न्यूज

मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद को भारत लाकर फांसी दी जाए: हिंदू सेना

दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्वयं को हिंदू सेना का सदस्य बताने वाले एक समूह के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाकर फांसी देने की मांग की।

मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद को भारत लाकर फांसी दी जाए: हिंदू सेना
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Photo Credits PTI)

नयी दिल्ली, 12 मार्च : दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर स्वयं को हिंदू सेना का सदस्य बताने वाले एक समूह के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को भारत वापस लाकर फांसी देने की मांग की. हिंदू सेना ने कहा कि प्रदर्शन अपराह्न 12:30 बजे शुरू हुआ और इसमें 10-15 सदस्यों ने हिस्सा लिया.

तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने दाऊद इब्राहिम का पुतला जलाया और उसके खिलाफ नारेबाजी की. हिंदू सेना ने अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा, ''धमाकों के 28 साल बाद भी न्याय नहीं मिल सका है. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh: कांग्रेस सचिव ने धर्मशाला के लिये विकास परियोजनाओं की घोषणा के समय पर सवाल उठाए

हम सरकार से मांग करते हैं कि मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाकर फांसी दी जाए.'' उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).