Cyclone Shaheen: चक्रवात 'शाहीन' के भारतीय तट से टकराने की संभावना बहुत कम, लेकिन कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Shaheen: गुजरात में चक्रवात गुलाब (Cyclone Gulab) के बाद अब चक्रवात शाहीन (Cyclone Shaheen in Suarashtra Gujarat) अपना कहर बरपा सकता है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात शाहीन एक्टिव हो रहा है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गुजरात के सौराष्ट्र में देखने को मिल सकता है.

चक्रवात I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: pixabay)

Cyclone Shaheen: गुजरात में चक्रवात गुलाब (Cyclone Gulab) के बाद अब चक्रवात शाहीन (Cyclone Shaheen in Suarashtra Gujarat) अपना कहर बरपा सकता है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात शाहीन का असर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि, चक्रवात शाहीन भारतीय तट से दूर जा रहा है लेकिन इसके प्रभाव से गुजरात के तटीय इलाकों और सौराष्ट्र में भीषण बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि गुजरात में आज रात या शनिवार तड़के इसके भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है. हालांकि, शाहीन भारतीय तट को पार नहीं करेगा, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवात शाहीन की वजह से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में आज रात भारी से बहुत भारी बारिश या भीषण बारिश हो सकती है. यह भी पढ़ें: Cyclone Shaheen: गुजरात और महाराष्ट्र पर 'शाहीन' का खतरा, सौराष्ट्र, कच्छ और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण गुजरात के ऊपर एक निम्न वायु दाब क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. वहीं स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को राज्य के तट से लगे अरब सागर में नहीं उतरने की चेतावनी दी है. जबकी तीन अक्टूबर तक मछली पकड़ने की सभी गतिविधियां स्थगित रखने निर्देश भी जारी किए गए हैं. मौसम विभाग ने दक्षिणी गुजरात के कई हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश से भीषण बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात के तटीय इलाकों से दूर उत्तरपूर्वी अरब सागर में गुरुवार रात देवभूमि द्वारका (गुजरात) से लगभग 255 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में, कराची (पाकिस्तान) से 180 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और चाबाहार बंदरगाह (इरान) से 660 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में गहरे दबाव में बदल गया है.

इसके चलते अगले कुछ घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, उत्तर-पूर्वी अरब सागर में उभरने और एक चक्रवाती तूफान शाहीन में बदलने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 90 से 110 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

अनुमान लगाया गया है कि ये चक्रवाती तूफान पाकिस्तान-मकरान तट की ओर बढ़ने और भारतीय तट से दूर जा सकता है. इस बात की संभावना जताई गई है कि यह तूफान भारतीय तट से नहीं टकराएगा लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुजरात के कई इलाकों में भारी से भीषण बारिश हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड