Cyclone in Hyderabad: तेलंगाना और आसपास के जिलों के में आया तूफान, आंधी व बिजली की आवाज से लोगों के दिलों में दशशत

तेलंगाना के हैदराबाद और पड़ोसी जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तूफान आया. यही नहीं, दूर-दराज के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. हैदराबाद के कई हिस्सों और बाहरी इलाकों में सुबह से मध्यम बारिश जारी है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

हैदराबाद, 14 अप्रैल: तेलंगाना के हैदराबाद और पड़ोसी जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तूफान आया. यही नहीं, दूर-दराज के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई. हैदराबाद के कई हिस्सों और बाहरी इलाकों में सुबह से मध्यम बारिश जारी है. आंधी व बिजली की आवाज से लोगों के दिलों में दशशत है. बारिश के चलते कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है. कुछ सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ. यह भी पढ़ें: Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े-खच्चरों के खिलाफ क्रूरता रोकने के लिए निगरानी दल गठित

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल मलकजगिरी, संगारेड्डी, नागरकुर्नूल और नारायणपेट जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और ओले गिरे. झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी. हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह से मौसम में बदलाव आया. गुरुवार की रात कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई.

हैदराबाद के उत्तरी हिस्सों में शुक्रवार सुबह गरज के साथ बारिश हुई. खैरताबाद, गाचीबोवली, जुबली हिल्स, टैंक बंड, हिमायत नगर, उस्मानिया विश्वविद्यालय, बशीरबाग, सिकंदराबाद बेगमपेट, रसूलपुरा, करखाना, पंजागुट्टा, अमीरपेट, सनतनगर, मूसापेट, बालानगर, चिंतल, जीदीमेटला, मल्काजगिरी, ईसीआईएल और नेरेडमेट जैसे क्षेत्रों में अचानक बारिश होने लगी. मौसम विभाग के अनुसार, हैदराबाद और पड़ोसी जिलों के कुछ हिस्सों में एक सेंटीमीटर से तीन सेंटीमीटर बारिश हुई. अगले तीन दिनों में तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड