देश

भोपाल: मध्यप्रदेश के तीन थाना क्षेत्रों से हटाया गया कर्फ्यू, धारा 144 लागू

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के चलते तीन थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है. वहीं तीनों थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू रहेगी और इस क्षेत्र में पांच और पांच से ज्यादा व्यक्ति इकटठा नहीं हो सकें.

भोपाल: मध्यप्रदेश के तीन थाना क्षेत्रों से हटाया गया कर्फ्यू, धारा 144 लागू
कर्फ्यू | फाइल फोटो | (Photo Credits: IANS)

भोपाल, 18 जनवरी: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका के चलते तीन थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है. यहां धारा 144 लागू रहेगी और जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं होगी. राजधानी के कबाड़खाना इलाके में एक स्थान पर चाहरदीवारी का निर्माण कराया जाना था क्योंकि न्यायालय ने एक पक्ष में फैसला सुनाया था और दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा था.

प्रशासन को आशंका थी कि इस निर्माण के चलते सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता ह्रै, प्रशासन ने एहतियाती तौर पर रविवार को हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया था.

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने रविवार की देर रात एक आदेश जारी कर कर्फ्यू हटा दिया है, वहीं तीनों थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू रहेगी और इस क्षेत्र में पांच और पांच से ज्यादा व्यक्ति इकटठा नहीं हो सकेंगे, जुलूस और प्रदर्षन आदि नहीं होगा और न ही लोग उसमें हिस्सा लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).