देश

COVID-19 Update in India: भारत में कोरोना के 62 हजार नए मामले, 2,542 लोगों की मौत

भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरानावायरस के कारण 2,542 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस दौरान 62,224 नए मामले दर्ज किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी. यह लगातार नौवां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले दर्ज किए गए हैं.

COVID-19 Update in India: भारत में कोरोना के 62 हजार नए मामले, 2,542 लोगों की मौत
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo credit: PTI)

नई दिल्ली, 16 जून : भारत में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरानावायरस (Coronavirus)के कारण 2,542 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस दौरान 62,224 नए मामले दर्ज किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी. यह लगातार नौवां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले दर्ज किए गए हैं. 15 जून को, भारत में 60,461 मामले दर्ज किए गए, जो 29 मार्च के बाद सबसे कम हैं.

भारत में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,96,33,105 हो गई है. सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं. देश में वर्तमान में 8,65,432 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,79,573 मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,07,628 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,83,88,100 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. यह भी पढ़ें : Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने साइबर सुरक्षा पर 5,800 से ज्यादा छात्रों को प्रशिक्षण दिया

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 26,19,72,014 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 28,00,458 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 15 जून तक 38,33,06,971 सैंपल का परीक्षण किया गया है. इनमें से 19,30,987 सैंपलों की मंगलवार को जांच की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).