देश

COVID-19 Update: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस के 38,079 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में कम है और पिछले 24 घंटों में 560 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं.

COVID-19 Update: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,079 नए मामले
कोरोना वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली, 17 जुलाई : भारत में कोरोना वायरस के 38,079 नए मामले सामने आए हैं, जो शुक्रवार की तुलना में कम है और पिछले 24 घंटों में 560 मौतें हुई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) द्वारा शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले अब 4,24,025 हो गए हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 97.31 फीसदी हो गई है. 16 जुलाई तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 44,20,21,954 है, जिसमें शुक्रवार को जांचे गए 19,98,715 नमूने शामिल हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अगले 100-125 दिन महत्वपूर्ण होंगे. स्वास्थ्य पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल जो कोविड से लड़ने पर केंद्र के टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने शुक्रवार को कहा "मामलों में गिरावट धीमी हो गई है. यह एक चेतावनी संकेत है. भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई के लिए अगले 100 से 125 दिन महत्वपूर्ण हैं." यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: पूरे विश्व में कोरोना के 18.89 करोड़ से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को एक कोविड ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दूसरी लहर कम होने के बाद कई राज्यों ने सावधानी से प्रतिबंधों में ढील दी है. हालांकि, देश तीसरी लहर की संभावना की तैयारी कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).