COVID-19 in Mumbai: मुंबई में खतरनाक हुआ कोरोना, अंधेरी (W) बन रहा है नया हॉटस्पॉट, जल्द ही बंद हो सकता है जुहू बीच

फिलहाल अंधेरी में प्रतिदिन 200 से 300 कोरोना संक्रममण के मामले आ रहे हैं. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC जुहू बीच (Juhu Beach) बंद करने की तैयारी कर रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक होता जा रहा है. इस बीच मुंबई में अंधेरी पश्चिम (Andheri West) कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. अंधेरी पश्चिम से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि फिलहाल अंधेरी में प्रतिदिन 200 से 300 कोरोना संक्रममण के मामले आ रहे हैं. ऐसे में अधिकारियों ने इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जांच पर जोर देना शुरू कर दिया है. बताया गया कि सोमवार को इस क्षेत्र से 300 के करीब COVID-19 के मामले सामने आए थे. Coronavirus Update: भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 47,262 नए मामले.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC जुहू बीच (Juhu Beach) बंद करने की तैयारी कर रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सहायक नगर आयुक्त विश्वास मटे ने कहा कि जुहू बीच पर पहले से ही हमारे मार्शल्स तैनात हैं जो फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगा रहे हैं. सोमवार से हमने बीच एरिया में स्थित भेल प्लाजा में एंटीजेन टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,538 नए मामले, 11 लोगों की मौत.

बता दें मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को कोरोना के 3,512 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,69,426 हो गए. इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई और 1,203 लोगों को छुट्टी मिली. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने मंगलवार को घोषणा की कि 28 और 29 मार्च को निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की अनुमति नहीं होगी. बीएमसी की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं पर महामारी रोग अधिनियम-1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\