सागर धनखड़ मर्डर: रेसलर सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर हत्या का आरोप तय
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (sushil kumar) और 17 अन्य के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में आरोप तय किये जिससे अब उनके मामले की सुनवाई शुरू हो जायेगी.
नई दिल्ली/12 अक्टूबर: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (sushil kumar) और 17 अन्य के खिलाफ छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में आरोप तय किये जिससे अब उनके मामले की सुनवाई शुरू हो जायेगी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किये जिसमें हत्या, दंगा करने और आपराधिक साजिश संबंधित मामले शामिल हैं. Video: दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई घटना.
कुमार और अन्य पर कथित ‘प्रोपर्टी विवाद’ में चार मई 2021 को शहर के छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन सागर धनखड़ और उनके दोस्तों से कथित रूप से मारपीट का आरोप है.
‘पोस्टमॉर्टम’ रिपोर्ट के अनुसार धनखड़ की चोटों के कारण मौत हो गयी थी. दिल्ली पुलिस ने 23 मई को इस पहलवान को गिरफ्तार किया था. दो जून 2021 से वह न्यायिक हिरासत में है. इस मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया है. जिसमें से 18 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

